Home | cooperative | जयपुर | महिला सहकारी समितियों में हिस्सा राशि हस्तांतरण करने की स्वीकृति

महिला सहकारी समितियों में हिस्सा राशि हस्तांतरण करने की स्वीकृति

02 1053
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 11 जून | सहकारिता विभाग (Cooperative Department) के पंजीयक कार्यालय (Registrar Office) द्वारा राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 की पालना में प्रदेश में गठित 36 नवीन नवीन महिला बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में प्रति समिति 3 लाख रुपए की हिस्सा राशि बजट मद (राज्य निधि) से हस्तांतरित करने की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई हैं,
पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बाड़मेर, जालोर, झालावाड़ की 5-5, बांरा जिले की 4, टोंक, जैसलमेर, झुंझुनू की 3-3, जयपुर शहर की 2,अलवर, बीकानेर, धौलपुर, सीकर, करौली, सिरोही की 1-1 महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति के खाते में हिस्सा राशि हस्तांतरित करने के 7 दिवस में उपयोगिता प्रमाण पत्र पंजीयक कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!