Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | जिला कलक्टर ने किया केन्द्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण, बैंक के वार्षिक बजट के संबंध में चर्चा

जिला कलक्टर ने किया केन्द्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण, बैंक के वार्षिक बजट के संबंध में चर्चा

02 1445 e1715351878311
बैंक के वार्षिक बजट के संबंध में चर्चा करते जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर, 8 मई। बैंक प्रशासक एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक आलोक कुमार जैन एवं प्रबन्धक सुभाष चन्द बबेरवाल की उपस्थिति में बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैंक परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने बैंक के वार्षिक बजट के संबंध में चर्चा कर वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट 4964 लाख रूपए के विरूद्ध वास्तविक व्यय खर्च 4841.71 लाख रूपए का बजट स्वीकृत किया। इसके साथ ही उन्होंने बैंक के लिए 85 लाख रूपए का पूंजीगत बजट भी स्वीकृत किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!