Home | राष्ट्रीय | ऑल इण्डिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की जनरल कौंसिल की दो दिवसीय बैठक कोची में

ऑल इण्डिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की जनरल कौंसिल की दो दिवसीय बैठक कोची में

हाइलाइट्स

देश के कमर्शियल, सहकारी, ग्रामीण बैंकिंग सेक्टर की चुनौतियाँ, कार्मिक मुद्दे, अर्थव्यवस्था पर होगा मंथन

02 1441 e1715254781215

कोची । डिजिटल डेस्क | 9 मई | ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) की जनरल कौंसिल की 9 एवं 10 मई को दो दिवसीय बैठक केरल की वित्तीय राजधानी कोची में आयोजित हो रही हैं, जिसमें राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन की ओर से आर. जी शर्मा, रवी वर्मा, महेश शर्मा, सूरजभान सिंह आमेरा, ललित गुप्ता, नरपत सिंह गहलोत, जयन्त परिहार, मेघा मलिक, रविदीप चतुर्वेदी आदि राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे है । वही, एआईबीईए महासचिव सीएच वेंकटचलम बैठक को संबोधित करते हुए विस्तार से एजेंडा पेश कर रहे है, जिस पर सभी राज्यो से प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे । राजस्थान से महिला प्रतिनिधि मेघा मलिक एवं सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा एजेंडा पर बैठक को संबोधित करेंगे ।

02 1442 e1715254807845

विभिन्न मुद्दो पर प्रस्ताव पारित कर लिए जाएंगे निर्णय

एआईबीईए की बैठक में देश के बैंकिंग सेक्टर की दशा व दिशा, कार्मिक सेवा शर्ते, सहकारी बैंकों की चुनोतियों, बैंक निजीकरण, बैंक भर्ती, ओपीएस पेंशन, देश की अर्थव्यवस्था, ट्रेड यूनियन अधिकार, लेबर लॉ, महिला कार्मिक, ट्रेड यूनियन में भागीदारी एवं जिम्मेदारी आदि मुद्दों पर मंथन व चिंतन कर प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिए जाएंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!