Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाई एआईबीईए की 79वीं वर्षगांठ – आमेरा

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाई एआईबीईए की 79वीं वर्षगांठ – आमेरा

303032803 467080758764932 3806567539963553928 n
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 21 अप्रैल | भारत में बैंक कर्मियों के सबसे पुराने संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) के स्थापना को 79 वर्ष पूर्ण हो गए है। जिसके क्रम में, 20 अप्रैल को राजस्थान के विभिन्न जिलों में राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन द्वारा सामाजिक सेवा कार्य कर 79वीं वर्षगांठ को जोर-शोर से मनाया गया । राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के उप महासचिव एवं सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि जयपुर में तारक भवन में महासचिव महेश मिश्रा द्वारा यूनियन का झंडारोहण कर बैंक कर्मियों को बधाई दी गई । यूनियन महासचिव महेश मिश्रा ने बैंक कर्मियों के आंदोलन में AIBEA की भूमिका बताते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण, द्विपक्षीय वेतन समझौते की शुरुआत, विभिन्न ऋण सुविधाएँ व पेंशन योजना की शुरुआत पर प्रकाश डाला तथा निजीकरण के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। वही, वर्षगांठ पर जयपुर स्थित महेश नगर में अनाथ बच्चों के लिए संचालित सेवा भारती स्कूल में बच्चों को फल, पैन, पेंसिल व स्टेशनरी का वितरण महेश मिश्रा, आर. जी शर्मा, सूरजभानसिंह आमेरा, रवी दीप चतुर्वेदी, रोशन लाल मीना, दीपक, हेमंत वर्मा, मनीष गंगवाल, मुकेश पीपलीवाल, सूरज प्रकाश, रविकान्त शर्मा, रामबाबू गुप्ता, राजेंद्र शर्मा व बनवारी लाल द्वारा किया गया । इसी तरह कोटा में ओम श्री साईं सेवा समिति में मेडिकल कॉलेज में मरीजो के तीमारदार को भोजन, बीकानेर में विमन्दित आवासीय को भोजन, उदयपुर में मूक बधिर बच्चों को भोजन करवाया गया । वही, जोधपुर में गौशाला में चारा का वितरण किया गया । गौरतलब हैं कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की स्थापना 20 अप्रैल 1946 को की गई थी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!