Home | cooperative | जालोर | एफएसटी व एसएसटी टीम द्वारा जेवरात सहित करीब  2 लाख 34 हजार रूपये की नकद राशि जब्त

एफएसटी व एसएसटी टीम द्वारा जेवरात सहित करीब  2 लाख 34 हजार रूपये की नकद राशि जब्त

ebcb417b 8f24 4c18 831b bcd8c8e736a6 1698157833522
File Photo

जालोर 5 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर एसएसटी व एफएसटी टीमों द्वारा वाहनों की चैंकिंग के दौरान चांदी व सोने के जेवरात सहित कुल 2 लाख 37 हजार 245 रूपयों की नकद राशि जब्त की गई।
आहोर विधानसभा क्षेत्र में स्थैतिक निगरानी दल संख्या 03/141 के टीम प्रभारी महेश चंद्र, पुलिस दल प्रभारी सुरेंद्र सिंह राव, कांस्टेबल छोटूराम व दिनेश कुमार ने कार्यवाही करते हुए तखतगढ़ निवासी भारत कुमार पुत्र प्रेमचंद सोनी से 7245 रुपए की नकद राशि तथा करीब 20 लाख 77 हजार रुपए के सोने व चांदी के जेवरात जब्त किए गए। कार्यवाही के दौरान आहोर के उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीणा मौके पर पहुँचे।
इसी प्रकार एफएसटी दल-2 द्वारा माण्डवला टोल नाके पर वाहनों की चैकिंग के दौरान वाहन संख्या आरजे 46 सीए 4085 की सघन जांच किये जाने पर वाहन में 2 लाख 30 हजार रूपये की नकद राशि पाये जाने पर सोमाराम पुत्र नेथीराम से राशि जब्त की गई तथा जब्त राशि को कोषागार जालोर में जमा करवाया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!