Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति कुण्डेरा का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति कुण्डेरा का किया औचक निरीक्षण

सार

जिला कलक्टर ने कुण्डेरा ग्राम सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थापक राजेन्द्र शर्मा से सहकारी समिति द्वारा कृषक हित में किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

02 1356 e1707980917466
ग्राम सेवा सहकारी समिति कुण्डेरा का निरीक्षण करते जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव।

विस्तार

सवाई माधोपुर, 13 फरवरी। ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड कुण्डेरा का जिला कलक्टर ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने इस दौरान व्यवस्थापक राजेन्द्र शर्मा से सहकारी समिति द्वारा कृषक हित में किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस दौरान कृषकों को दिए जा रहे ऋण वितरण, दुर्घटना बीमा, सहकारिता बीमा का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान उन्होंने दुर्घटना एवं सहकारिता बीमा की जानकारी अंकित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नाबार्ड के सहयोग से जीएसएस परिसर में बनने वाली बीज दवाईयों के विक्रय हेतु कार्य जल्दी कराने के निर्देश दिए ताकि सोसायटी की आय में वृद्धि हो और कृषकों को इसका लाभ मिल सकें।
इस दौरान व्यवस्थापक ने जिला कलक्टर को नैनो दवा छिड़काव के लिए मशीनों का अभाव होने की बात भी कहीं। पुराने गोदाम की मरम्मत कार्य करवाने की मांग भी जिला कलक्टर से की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!