Home | cooperative | जालोर | किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण देने के ऋण मापदण्डों की समीक्षा की

किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण देने के ऋण मापदण्डों की समीक्षा की

02 1300
जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जालोर 30 जनवरी। जालोर जिले में किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण देने के ऋण मापदण्डों की समीक्षा, पुनरावलोकन एवं निर्धारित मापदण्डों में संशोधन करने, पशुपालक व्यवसायों, मुर्गीपालन एवं मत्स्य पालन को कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध करवाये जाने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पूर्व निर्धारित मापदण्डों का तुलनात्मक अध्ययन कर जिले में बोई जाने वाली मुख्य फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर ऋण मापदण्ड निर्धारित किए गए साथ ही पशुपालकों के लिए मुर्गीपालन एवं मत्स्य पालन के लिए कार्यशील पूंजी ऋण के मापदण्डों की पुनः समीक्षा कर मापदण्ड निर्धारित किए गए।
बैठक में दी जालोर सेण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील वीरभान, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक दिनेश प्रजापति, लीड बैंक अधिकारी तेजकुमार जलथुरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के आनन्द कुमार, वीरमसिंह गुर्जर, कृषि विभाग के दीपक कुमार मीणा, पशुपालन विभाग के डॉ. जगदीश कुमार विश्नोई, बैंक अधिकारियों, समिति अध्यक्षों एवं उन्नत काश्तकारों व व्यवस्थापकों ने भाग लिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!