Home राज्य सराणा जीएसएस की वार्षिक आमसभा आयोजित

सराणा जीएसएस की वार्षिक आमसभा आयोजित

Sarana GSS Annual General Meeting held

जालोर । डिजिटल डेस्क | 3 अक्टूबर | जिले की सराणा ग्राम सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आसमभा आखरीया स्थित सभा भवन में समिति अध्यक्ष राणसिंह बालोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई । समिति व्यवस्थापक अजीतसिंह मण्डलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक आमसभा में गत बैठक कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2022-23 में किए गए व्यय की पुष्टि एवं वर्ष 2023-24 के बजट को स्वीकृति देने के साथ-साथ सराणा समिति का नवीन गोदाम स्वीकृत कराने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए । इस दौरान समिति संचालक मण्डल सदस्य हरीराम, जबरसिंह, महेन्द्रसिंह, पूर्व समिति अध्यक्ष बदनसिंह मण्डलावत, रघुनाथसिंह, मांगसिंह, भुरसिंह, नारायणसिंह, शम्भूसिंह, पेमाराम, सवाराम, लुम्बाराम, परकाराम, उकाराम सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!