Home राज्य जिले में की जा रही सुचारू गिरदावरी, राज खसरा गिरदावरी एप में जन आधार व लोकेशन की बाध्यता समाप्त

जिले में की जा रही सुचारू गिरदावरी, राज खसरा गिरदावरी एप में जन आधार व लोकेशन की बाध्यता समाप्त

जालोर 29 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा राज खसरा गिरदावरी एप के माध्यम से जिले में सुचारू रूप से गिरदावरी की जा रही है।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार करवाई जा रही गिरदावरी में राज खसरा गिरदावरी एप में जन आधार के साथ-साथ लोकेशन की भी बाध्यता समाप्त किया गया है तथा की बाध्यता समाप्त की गई है तथा किसान अब एक खसरे में अधिकतम जिंस की गिरदावरी दर्ज करवा सकते हैं।
 जिले में राज गिरदावरी एप के माध्यम से सुचारू रूप से ऑनलाइन गिरदावरी होना प्रारम्भ हो गया है। गिरदावरी केदौरान जालोर नायब तहसीलदार गेनाराज भुंगरिया द्वारा एलआर टीम के साथ जाकर खेतों में जाकर खसरों की जांच की गई।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!