Home | cooperative | जयपुर | नवसृजित 17 जिलों में सहकारिता के नए कार्यालय सृजन के आदेश जारी

नवसृजित 17 जिलों में सहकारिता के नए कार्यालय सृजन के आदेश जारी

02 1002
File Photo

जयपुर | डिजिटल डेस्क | 21 सितम्बर |  मुख्यमंत्री द्वारा की गई वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा की अनुपालना में नवसृजित 17 जिलों में नवीन सहकारिता के कार्यालय सृजन करने सम्बन्धी आदेश जारी कर दिये गये हैं।
सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव (Joint Secretary of Cooperative Department) मोहम्मद अबूबक्र की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, ड़ीग, ड़ीड़वाना-कुचामन, दूदू, गंगापुरसिटी, केकड़ी, कोटपुतली, खैरथल, नीम का थाना, भिवाड़ी, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर, शाहपुरा,  जयपुर ग्रामीण एवं जोधपुर ग्रामीण में कुल 17 नवीन सहकारिता के जिला स्तरीय कार्यालय सृजित किये जाएंगे । जिनमें, सहायक रजिस्ट्रार, निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक-एक पद स्वीकृत किये गये हैं। इस प्रकार 17 नवीन कार्यालयों के लिए कुल 85 नवीन पद स्वीकृत किये गये हैं। इसके साथ ही, कार्यालय उपयोग के लिए एक-एक वाहन किराए पर लिया जा सकेगा। कार्यालयों में एक-एक टेलीफोन कनेक्शन भी लिया जाएगा। कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्केनर, फर्नीचर आदि के लिए स्वीकृत राशि एक बार ही दी जाएगी।

कार्यालयों में फर्नीचर आदि के लिए राशि

  • किराए के भवन के लिएः 3.60 लाख रुपए
  • कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्केनर के लिएः 3.75 लाख रुपए
  • फर्नीचर आदि के लिएः 3.00 लाख रुपए

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!