Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश में 23 नई महिला सहकारी समितियों के गठन की मंजूरी

प्रदेश में 23 नई महिला सहकारी समितियों के गठन की मंजूरी

02 1053
File Photo

जयपुर | डिजिटल डेस्क | 13 सितम्बर | प्रदेश में बजट घोषणा के तहत हर ब्लॉक में एक-एक पंचायत मुख्यालय पर महिला बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन करने के क्रम सहकारिता विभाग पंजीयक (Cooperative Department Registrar) ने प्रदेश के 5 जिलों में 23 नई महिला बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति बाड़मेर, सीकर, नागौर, जयपुर व भरतपुर जिले में सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार कार्यालय (Office of the Deputy Registrar of Cooperative Societies) द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर जारी की गई है। वही, गठित होने वाली प्रत्येक समिति में अंशदान की राशि के रुप में 3 लाख रुपए भी राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे ।

यहां गठित होगी महिला सहकारी समिति

रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीकर जिले में सर्वाधिक दस, जयपुर व बाड़मेर में पांच, भरतपुर में दो, नागौर में एक महिला बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन होगा ।

बाड़मेर में बनेगी 5 महिला सहकारी समितियां

सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक, सिवाना में नाल, बालोतरा में पचपदरा, चौहटन में घोनिया, धनाऊ में गोहड़ का तला और रामसर में रामसर पंचायत मुख्यालय पर महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!