Home | cooperative | नागौर | राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय मीटिंग 4 को

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय मीटिंग 4 को

02 976
File Photo

नागौर । डिजिटल डेस्क I 2 जून I जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में स्क्रीनिंग के माध्यम से नियमितिकरण से वंचित कर्मचारियों एवं जिला स्तरीय मांगों पर रणनीति तय करने के लिए राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई नागौर की जिला स्तरीय मीटिंग बुटाटी स्थित सीसीबी शाखा के सामने राजकीय विद्यालय में 4 जून, रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगी । जारी प्रेस नोट के मुताबिक, बैठक में विभिन्न जिला स्तरीय समस्या का एजेंडेवार विचार-विमर्श किया जायेगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष भंवराराम चौधरी, कोषाध्यक्ष बलदेवाराम गेट, सचिव राजुराम गावड़िया, उपाध्यक्ष सुरेश चाहर, हीराराम रुलानिया द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!