Home | cooperative | राज्य | अल्पकालीन ऋण बने सहारा

अल्पकालीन ऋण बने सहारा

02 967
Short term loans become recourse

सीकर 24 मई। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैंप का आयोजन ग्राम पंचायत सीमारला जागीर में किया गया। राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन में भारी उत्साह देखा गया। लोग शिविर प्रारंभ होते ही विभिन्न योजनाओं के बारे में विभागों की डेस्क पर जाकर जानकारी प्राप्त कर रहे थे।
सहकारिता विभाग ने भी अपनी योजनाओं को आमजन के लिए प्रदर्शित कर रखा था। इन्हीं योजनाओं में सहकारिता विभाग द्वारा मध्यावधि एवं अल्पकालीन ऋण प्रदान करने की योजना भी शामिल है। उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर एवं शिविर प्रभारी दिलीप सिंह राठौड, तहसीलदार व सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने ग्राम सेवा सहकारी समिति सीमारला जागीर के माध्यम से एमटी डेयरी ऋण वितरण योजना में 9 सदस्यों को 8.10 लाख रूपये की राशि ऋण, एमटी एनएफएस दुकान ऋण योजना में 2 सदस्यों को 1 लाख रूपये की राशि के ऋण व एसटी अल्पकालीन ऋण योजना में 25 सदस्यों को 18.50 लाख रूपये की राशि के ऋण प्रदान कर राहत दी।
ऋण प्राप्त करने वाले सदस्यों ने राज्य सरकार की ऋण सहायता के लिए भरपूर प्रशंसा की और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!