Home | cooperative | राज्य | किसानों को खरीफ फसली सहकारी ऋण वितरण शुरू

किसानों को खरीफ फसली सहकारी ऋण वितरण शुरू

02 953
Demo Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 21 मई I केन्द्रीय सहकारी बैंक (Central Co-operative Bank) की शाखा सांचौर एवं चितलवाना द्वारा किसानों को खरीफ का फसली ऋण वितरण शुरू कर दिया गया है। ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित (Loan Supervisor LaxmanRam Purohit) ने बताया कि सीसीबी की सांचौर व चितलवाना शाखा अधीनस्थ 43 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (43 Village Service Cooperative Societies) के 22 हजार 2 सौ 15 किसान सदस्यों को 76 करोड़ 56 लाख रुपये का रबी फसल में ऋण दिया गया था। उक्त सदस्यों में से जो किसान सदस्य पूर्व का ऋण चुकता कर रहे है उनको जीरो प्रतिशत ब्याज पर नया ऋण दिया जा रहा है। सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में रबी वसूली व खरीफ ऋण वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि उक्त सदस्यों में से पात्र सदस्यों का सहकार जीवन व दुर्घटना बीमा अनिवार्य रूप से किया गया है। लेकिन फसल बीमा किसान की स्वेच्छा के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए किसान को रबी व खरीफ फसल बीमा के लिए अलग अलग ऑप्ट आउट फॉर्म भरना होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!