Home | cooperative | राज्य | सहकारी समिति अब ऑडिट के लिए 31 मई तक ले सकेंगी प्रस्ताव

सहकारी समिति अब ऑडिट के लिए 31 मई तक ले सकेंगी प्रस्ताव

02 955
Demo Photo

चूरू, 16 मई। सहकारी समितियां, चूरू की विशेष लेखा परीक्षक निशा कुमारी ने बताया कि राजस्थान सहकारी सोसाइटी नियम, 2003 के नियम 73 (4) के प्रावधानानुसार प्रत्येक सोसाइटी का वित्तीय वर्ष के मई माह के अन्त तक या ऎसे समय तक जो रजिस्ट्रार द्वारा नियत किया जाए, लेखों की परीक्षा के लिए लेखा परीक्षक या लेखा परीक्षा फर्म को नियुक्त करना व ऑडिट फीस भी तय करनी होती हैं, जिसकी सूचना रजिस्ट्रार को देनी होती है।
अभी तक 359 सोसायटियों में 131 सोसायटियों के ही प्रस्ताव ऑनलाईन प्राप्त हुए हैं। 31 मई तक सोसाईटी संचालक मण्डल का प्रस्ताव लेकर लेखा परीक्षक या लेखा परीक्षा फर्म को नियुक्त नहीं करती है और इसकी सूचना रजिस्ट्रार को नहीं देती है तो लेखा परीक्षक की नियुक्ति विभाग के विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, चूरू द्वारा की जाएगी। इस तारीख तक सोसाईटियों के ऑडिट हेतु लिए गए ऑनलाईन प्रस्ताव ही स्वीकार किये जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!