Home बाड़मेर जीएसएस ने बीमा क्लेम के दस लाख रुपए का चेक सौंपा

जीएसएस ने बीमा क्लेम के दस लाख रुपए का चेक सौंपा

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 30 मार्च I जिले की धौरीमन्ना ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्य करनाराम विश्नोई की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सहकारिता विभाग की सहकार दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख का चेक गडरा निवासी करनाराम के आश्रित दावेदार को सौंपा गया । यह चेक मृतक करनाराम के आश्रित दावेदार प्रभुराम को धौरीमन्ना पंचायत समिति प्रधान इंदूबाला विश्नोई, पूर्व प्रधान ताजाराम चौधरी, उपखंड अधिकारी लाखाराम, तहसीलदार ऊर्जाराम डुगेर, विकास अधिकारी नरेंद्र सोऊ सहित दिनेश कुलदीप, बीसीसीबी शाखा प्रबंधक नारायणपुरी गोस्वामी के सानिध्य में सुपुर्द किया गया। जीएसएस व्यवस्थापक भागीरथराम विश्नोई ने समिति में होने वाले सहकार जीवन, सहकार दुर्घटना बीमा के बारे में जानकारी प्रदान की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!