Home सिरोही सांतपुर सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन

सांतपुर सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन

02 895 e1679846716441
Organization of Annual General Meeting of Santapur Cooperative Society

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 26 मार्च I सांतपुर वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लि. आकराभट्टा की वार्षिक आमसभा का आयोजन समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार जानी की अध्यक्षता में मुंगथला स्थित भगवान मुधूसूदन भगवान मंदिर में किया गया । समिति व्यवस्थापक नैनाराम कुमावत ने बताया कि आयोजित आमसभा में गत आमसभा के प्रस्तावों की पुष्टि की गई। वही, समिति की वर्ष 2021-22 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। साथ ही, प्रबंध कार्यकारिणी की ओर से लिए गए निर्णयों की पुष्टि, वर्ष 2021-22 के खर्चों की पुष्टि, वर्ष 2021-22 के लेखों की पुष्टि, वर्ष 2022-23 के अनुमानित बजट की पृष्टि सहित एजेंडा अनुसार सभी बिंदुओं पर सहमति के साथ समिति हित में प्रस्ताव पारित किए गए।
इफको प्रतिनिधी राकेश कुमार (पशु आहार ) ने सहकारी समिति के किसानों को पशु आहार और इफको से संबंधित जानकारी दी ।
बैठक में समिति संचालक मण्डल सदस्यों सहित वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। जिला सहकार संघ अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने भी किसान हित में समिति सदस्यों को जानकारी दी।
इस मौके समिति उपाध्यक्ष नयना बारोट, अमित जोषी, राजेन्द्र कुमार सैनी, हरीशंकर उपाध्याय, अचलाराम कुमावत, मो. उमरदीन, मो. उम्मेद अली, ललीता आचार्य, पारसा राम, तेजसिंह, भोपालसिंह, राजेन्द्र चौधरी, मुकेश पटेल, सुजर कुमार बंजारा समेत ग्रामीण मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!