Home बाड़मेर PMFBY के तहत देय सर्विस चार्ज की राशि जारी

PMFBY के तहत देय सर्विस चार्ज की राशि जारी

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 24 मार्च I प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में देय सर्विस चार्ज की राशि संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Cooperative Societies) के बचत खाते में जमा करने के लिए दी बाड़मेर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने अलग-अलग आदेश जारी किये है।
बैंक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) अंतर्गत खरीफ 2019, रबी 2019 एवं खरीफ 2020 सर्विस चार्ज के अनुपात में केएमवाई खातों में प्रविष्टियों की सर्विस चार्ज की राशि शाखा कमिशन मद में वही, सहकारी समितियों में प्रविष्टियों की सर्विस चार्ज की राशि समितियों के बचत खातों में जमा करने के लिए बैंक की विभिन्न शाखाओं को निर्देश जारी किये गये है।

सर्विस चार्ज की राशि जारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2019 के तहत देय सर्विस चार्ज के रुप में बीसीसीबी की 8 शाखा को 98 हजार 722 रुपए, वही, रबी 2019 के अंतर्गत बीसीसीबी की 15 शाखा को 23 लाख 45 हजार 123 रुपए, इसी प्रकार, खरीफ 2020 में बीसीसीबी की 20 शाखा को 28 लाख 57 हजार 707 रुपए की राशि जारी की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!