Home जालोर 6 करोड़ 93 लाख रुपए का ब्याज अनुदान सीसीबी ने किया जारी

6 करोड़ 93 लाख रुपए का ब्याज अनुदान सीसीबी ने किया जारी

File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 23 मार्च I दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा बैंक के अधीनस्थ संचालित शाखाओं को 6 करोड़ 93 लाख 97 हजार 569 रुपये की राशि ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण योजना के ब्याज अनुदान क्लेम के रूप में जारी की गयी है।
बैंक से जारी आदेशानुसार, वर्ष 2021-22 में वितरित ऋणों के विरुद्ध अप्रैल 2022 से जून 2022 और जुलाई 2022 से अगस्त 2022 के मध्य चुकारा करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के संबंध में शाखाओं द्वारा प्रेषित किए गए, दावों के अनुसार ब्याज अनुदान की राशी स्वीकृत होने पर 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान की राशी में से दो प्रतिशत राशी प्राप्त ब्याज Interest recievable मद में समायोजित करने और दो प्रतिशत की राशी सम्बधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों को जारी करने के निर्देश दिए गए हैं । वही, जुलाई 2022 से अगस्त 2022 तक की ब्याज अनुदान राशि 31 लाख 54 हजार भी जारी की गई है ।

 6 करोड़ 62 लाख रुपए की शाखावार राशि जारी

बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालोर वीरमदेव चौक शाखा को 70 लाख, आहोर शाखा को 87 लाख, सायला शाखा को 44 लाख, रामसीम शाखा को 34 लाख, जसवतंपुरा शाखा को 19 लाख, भीनमाल शाखा को 43 लाख, रानीवाड़ा शाखा को 56 लाख, सांचौर शाखा को 64 लाख, अरणाय शाखा को 37 लाख, चितलवाना शाखा को 77 लाख, मेंगलवा शाखा को 72 लाख, धुम्बड़िया शाखा को 54 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।

31 लाख रुपए की शाखावार राशि जारी

बैंक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जालोर मुख्य शाखा को 1 लाख 99 हजार, आहोर शाखा को 4 लाख 82 हजार, सायला शाखा को 2 लाख 38 हजार, रामसीम शाखा को 1 लाख 28 हजार, जसवतंपुरा शाखा को 32 हजार, भीनमाल शाखा को 1 लाख 83 हजार, रानीवाड़ा शाखा को 63 हजार, सांचौर शाखा को 2 लाख 40 हजार, अरणाय शाखा को 2 लाख 57 हजार, मेंगलवा शाखा को 9 लाख 89 हजार, धुम्बड़िया शाखा को 3 लाख 38 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!