Home | cooperative | जयपुर | खराबे पर सहायता राशि का वितरण किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा कराने की व्यवस्था -आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री

खराबे पर सहायता राशि का वितरण किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा कराने की व्यवस्था -आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री

02 889 e1679402557126
आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्दराम मेघवाल

जयपुर, 21 मार्च। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्दराम मेघवाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बाढ़ अथवा सूखे से फसल में हुए खराबे की सहायता राशि का वितरण प्रभावित किसानों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरण (डीबीटी प्रणाली) के माध्यम से किया जाता है।
आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए फसलों में हुए खराबे की सूचना डीएमआईएस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पटवारियों द्वारा किसानों से उनके बैंक खातों तथा आधार कार्ड की सूचना लेकर इसे पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। जिला कलक्टरों द्वारा इसके आधार पर प्रभावित किसानों की सूचना आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग को दी जाती है। इसके आधार पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जिला कलक्टरों को सहायता राशि का आवंटन करता है।
इससे पहले विधायक श्री मुकेश भाकर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में माह जनवरी, 2019 से दिसम्बर, 2022 तक बाढ़ एवं सूखे से फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक खराबा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में इस अवधि के दौरान बाढ़ एवं सूखे से फसलों में 33 प्रतिशत से कम खराबा होने के कारण कृषि आदान-अनुदान देय नहीं है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!