Home जयपुर बालोतरा को जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बालोतरा को जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बालोतरा के स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया

जयपुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बालोतरा को जिला घोषित करने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। उन्होंने अपने जिले की मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया।
श्री गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बजट में 19 नए जिलों और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा से आमजन को राहत मिलेगी। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी। साथ ही किसान, युवा, विद्यार्थी और अन्य वर्गों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोतरा के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बालोतरा को जिला बनाकर आमजन की प्रशासन से दूरी कम कर सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब राजकीय कार्यालयों में कार्यों के लिए स्थानीय निवासियों को लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। श्री गहलोत ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करें।

गैर नृत्य देखकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री निवास पर बालोतरा से आए कलाकारों ने ढोल और थाली की ताल पर गैर नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्हें देखकर मुख्यमंत्री अभिभूत हुए। श्री गहलोत ने उनसे संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
पचपदरा विधायक श्री मदन प्रजापत ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य सरकार द्वारा बजट में हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाएं की गई हैं। बालोतरा को जिला बनाने की मांग पूरी होने से अब क्षेत्र चहुंमुखी विकास करेगा। इस अवसर पर विधायक श्री हीराराम सहित बालोतरा से जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!