Home स्‍पेशल कम वरिष्ठता वाले व्यवस्थापकों की ऋण पर्यवेक्षक पद पर नियुक्ति

कम वरिष्ठता वाले व्यवस्थापकों की ऋण पर्यवेक्षक पद पर नियुक्ति

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 20 मार्च I दी बाड़मेर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं में ऋण पर्यवेक्षक (एलएस) कार्यवाहक के पद पर कम वरिष्ठता वाले पैक्स व्यवस्थापकों को नियुक्त कर रखा है, जबकि उच्च वरिष्ठता वाले पैक्स व्यवस्थापकों को दरकिनार कर दिया गया है। इसको लेकर जिले के उच्च वरिष्ठता वाले व्यवस्थापकों में रोष व्याप्त हैं।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा सहकारी बैंक में ऋण पर्यवेक्षक के पद पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर नियुक्ति की जाती है, परंतु सीसीबी बाड़मेर की विभिन्न शाखाओं में ऋण पर्यवेक्षक का पद रिक्त होने से कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक के पद पर सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को लगाया गया हैं। जाहिर हैं कि सीसीबी बाड़मेर अधीनस्थ कुल 22 शाखाएं कार्यरत हैं। जिसमें से वरिष्ठ पैक्स व्यवस्थापक को ही बतौर कार्यवाहक के रूप में नियुक्त किया जाना था। सूत्रों के अनुसार सीसीबी में ऋण पर्यवेक्षक के पद बिना कमेटी गठित ओर-तो-ओर सहकारी समिति में गबन व घोटालों के आरोपी व्यवस्थापक को निजी लाभ पहुंचाने के इरादे से कम वरिष्ठता वाले व्यवस्थापकों को कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक पद पर नियुक्त कर रखा है। जो जांच का विषय है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!