Home बाड़मेर फसली ऋण का चुकारा करे 31 मार्च तक

फसली ऋण का चुकारा करे 31 मार्च तक

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 20 मार्च I खरीफ फसल, 2022 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋण पेटे बकाया राशि की जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। रावतसर जीएसएस व्यवस्थापक राऊराम चौधरी ने बताया कि खरीफ फसल, 2022 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋण का चुकारा 31 मार्च तक किया जाना आवश्यक है। रावतसर जीएसएस के सभी ऋणी सदस्य अपनी बकाया अल्पकालीन फसली ऋण राशि अंतिम तिथि से पूर्व सहकारी समिति में जमा करवाकर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय पर ऋण चुकाने के लिए देय ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त कर सके। समय पर ऋण नही चुकाने की स्थिति में ऋण अवधिपार हो जायेगा, जिससे ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त नही होगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!