
जालोर । डिजिटल डेस्क I 11 मार्च I बजट घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्थापना करने के क्रम मे जालोर जिले की 10 ग्राम पंचायत में नई महिला सहकारी समिति का गठन किया जाएगा।
उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जालोर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जालोर ब्लॉक में ऊण, आहोर ब्लॉक में चरली, भीनमाल ब्लॉक में निम्बावास, जसवतंपुरा ब्लॉक में गजीपुरा, रानीवाड़ा ब्लॉक में रानीवाड़ा खुर्द, सरनाऊ ब्लॉक में सेवाड़ा, सांचौर ब्लॉक में जाखल, चितलवाना ब्लॉक में झाब, बागोड़ा ब्लॉक में सेवड़ी, सायला ब्लॉक में विराणा ग्राम पंचायत में महिला सहकारी समिति का गठन किया जाएगा ।
गौरतलब हैं कि प्रत्येक ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की हिस्सा राशि 3 लाख रूपये राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी.


