Home | cooperative | राज्य | 41 जीएसएस समितियों के कम्प्यूटरीकरण की अनुशंषा राज्य स्तरीय समिति को भिजवाने का निर्णय

41 जीएसएस समितियों के कम्प्यूटरीकरण की अनुशंषा राज्य स्तरीय समिति को भिजवाने का निर्णय

02 867 e1677685696495
Decision to send the recommendation for computerization of 41 GSS committees to the state level committee

बून्दी, 1 मार्च। भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण के लिए बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमंे जिले की 41 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण की अनुशंषा राज्य स्तरीय समिति को भिजवाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि पूर्व में समिति की ओर से 96 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण की अनुशंषा भिजवाई जा चुकी है।
बैठक में जिला कलक्टर ने शेष ग्राम सेवा सहकारी समितियों की ऑडिट पूर्ण करवाकर कम्प्यूटरीकरण के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त रजिस्ट्रार कोटा बलवेन्द्र सिंह गिल, प्रबन्ध निदेशक सीसीबी बून्दी रायसिंह मोजावत, डीडीएम नाबार्ड राजकुमार, उप रजिस्ट्रार बून्दी मुकेश मोहन गर्ग व बैंक कम्प्यूटर प्रोग्रामर रविन्द्र सुमन उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!