Home | cooperative | सिरोही | सहकारी कर्मचारी संघ सिरोही की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन

सहकारी कर्मचारी संघ सिरोही की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन

02 843 e1676208817173
Formation of Tehsil level executive of Cooperative Employees Union Sirohi

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 12 फ़रवरी I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई सिरोही (Rajasthan Cooperative Employees Union District Unit Sirohi) की आबूरोड़ एवं सिरोही तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया । तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी का चयन चुनाव में नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों (election officials appointed in elections) की देखरेख में किया गया है, जिनमें आबूरोड़ तहसील के चुनाव निर्वाचन अधिकारी भुराराम मेघवाल, भरतसिंह देवड़ा, थानसिंह ईन्दा की देखरेख में मुगथला स्थित मुधसुदन भगवान मंदिर में सम्पन्न करवाए गए । जिसमें सुरेन्द्रपालसिंह पंवार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, जसवन्तसिंह राणावत को उपाध्यक्ष, महेश सैनी को कोषाध्यक्ष, सुरज बंजारा को महामंत्री, उम्मेदसिंह देवड़ा को सचिव, मुकेश पटेल को संगठन मंत्री, जितेश शर्मा को मिडिया प्रभारी, नैनाराम को संरक्षक, इसके अलावा कान्तिलाल, विनोद सेन, भैराराम सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

सिरोही तहसील में यह बनाए गए पदाधिकारी

02 844 e1676208854344

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ तहसील सिरोही के चुनाव पैक्स-लैम्पस कर्मियों की सहमति से और चुनाव प्रभारी भरतकुमार मीणा के परामर्श के उपरांत निर्वाचन अधिकारी वीराराम प्रजापत ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि सम्पन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नरपतसिंह चारण, उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार मेघवाल, कोषाध्यक्ष पद पर जसवंत कुमार सुथार, महामंत्री पद पर मुकनसिंह देवल, सचिव पद पर अमृतलाल मेघवाल, संगठन मंत्री पद पर गोकलदत्ता, मिडिया प्रभारी पद पर दर्शन कुमार जोशी, सह सचिव पद पर अशोक कुमार और कार्यकारिणी सदस्य के रुप में बाबुसिंह, बाबुलाल, नवाराम, देवीसिंह का निर्वाचन किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!