Home | cooperative | राज्य | सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 65वीं वार्षिक आमसभा आयोजित

सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 65वीं वार्षिक आमसभा आयोजित

बैंक सवाई माधोपुर-करौली जिलों के कृषि एवं ग्रामीण विकास में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान 

02 831 e1675343000868
सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 65वीं वार्षिक आमसभा को सम्बोधित करते जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला

सवाई माधोपुर, 2 फरवरी। सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 65वीं वार्षिक आमसभा प्रशासक एवं जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में गुरूवार को बैंक के प्रधान कार्यालय भवन बजरिया मानटाउन सवाई माधोपुर में आयोजित हुई।
सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक एवं जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि यह बैंक सवाई माधोपुर एवं करौली जिलों का सहकारी बैंक होने से सहकारी क्षेत्र की समस्त गतिविधियों का केन्द्र है। बैंक द्वारा अपने कारोबार में विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से दोनों जिलो में खरीफ एवं रबी फसलों के लिए अल्पकालीन फसली ऋण एवं अन्य कृषि आधारित कार्य हेतु मध्यकालीन ऋण उपलब्ध कराकर क्षेत्र में कृषि एवं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में बैंक द्वारा 125.96 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वर्तमान में बैंक 632.37 लाख रूपए के संचित लाभ में है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों की समस्या निस्तारण के लिए 25 से 30 टीमों का गठन किया जाए जो प्रतिमाह उनकी समस्याओं से प्रशासक एवं जिला कलक्टर सवाई माधोपुर को नियमित रूप से बैंक के प्रबन्धक निदेशक के माध्यम से अवगत कराए ताकि उनकी सभी समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जा सकें।

आमसभा में बैंक की समस्त अंशधारी सहकारी संस्थाओं की तरफ से सदस्यों ने लिया भाग

प्रबन्धक निदेशक के.एम. मीना ने बताया कि आमसभा में बैंक की समस्त अंशधारी सहकारी संस्थाओं की तरफ से 286 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी सहकारी संस्थाओ के अध्यक्षों द्वारा लगभग 45 समस्याओ से संबंधित जिनमें मुख्यतया समितियों में खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्थापक, फसली बीमा के सर्वे एवं मुआवजे की कार्यवाही शीघ्र करवाए जाने, समितियों को भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों से निःशुल्क पट्टा जारी करवाने, खाद बीज के रूप में समितियों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाने, सवाई माधोपुर में खाद का रेक पाइन्ट चालू करवाने एवं बैंक के कार्यक्षेत्र जिला करौली से संबंधित समस्याओं के संबंध में हिण्डौन या करौली में मिटिंग रखने आदि के संबंध में सुझाव दिए गए।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान मलारना डॅूगर एवं अध्यक्ष बौंली क्रय विक्रय सहकारी समिति देवपाल मीना, अध्यक्ष महु इब्राहीमपुर जीएसएस भूपेन्द्र सौंलकी, खेडला जीएसएस रामलखन गुर्जर, हुक्मीखेडा जीएसएस भगत सिंह डागूर, बहरावण्डां खुर्द जीएसएस युगराज चौधरी, अध्यक्ष बीजलपुर जीएसएस अजीत मीना, अध्यक्ष मोहचा जीएसएस हरिओम पटेल, मिर्जापुर जीएसएस विरेन्द्र अग्रवाल आदि ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए जिस पर जिला कलेक्टर एवं प्रशासक द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं के समाधान अपने एवं उच्च स्तर से हल करने का सदस्यों को आश्वासन दिया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!