Home | cooperative | राज्य | जालोर महोत्सव व शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश घोषित

जालोर महोत्सव व शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश घोषित

02 815
जालोर 27 जनवरी। जिला कलक्टर निशान्त जैन द्वारा जिले में कैंलेण्डर वर्ष 2023 के दौरान दो दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा राज्य सरकार द्वारा प्रदत शक्तियों के अनुसरण में जालोर जिले में कैलेंडर वर्ष 2023 (ग्रेगोरियन) ई. एवं शक संवत् 1944-1945 के दौरान दो दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया है जिसके तहत 15 फरवरी, बुधवार को जालोर महोत्सव एवं 14 मार्च मंगलवार को शीतला सप्तमी मेला के दिवसों को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!