
जयपुर, 25 जनवरी। सहकारिता विभाग कि प्रमुख शासन सचिव एवं अपैक्स बैंक व राजफैड कि प्रशासक श्रीमती श्रेया गुहा गुरूवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपैक्स बैंक व राजफैड परिसर में क्रमशः प्रातः 8ः00 व प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण करेंगी। रजिस्ट्रार, सहकारिता श्री मेघराज सिंह रतनू नेहरु सहकार भवन परिसर में प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।


