जसवंतपुरा में पटवारी प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ आयोजित

जालोर 16 जनवरी। जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में सोमवार को नव नियुक्त पटवारियों के प्रशिक्षण का समापन समारोह जसवंतपुरा के पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु उपस्थित रहे।
समापन समारोह में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने प्रशिक्षु पटवारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे गरीब एवं किसान के दुख दर्द को समझते हुए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करें। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने अपने संबोधन में प्रशिक्षु पटवारियों को राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु एवं जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।
गौरतलब है कि 18 जुलाई, 2022 से 106 पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिन्हें अब प्रशिक्षण उपरान्त पोस्टिंग दी जाएगी।


