Home | cooperative | राज्य | रबी फसल कटाई के प्रशिक्षण 18 जनवरी से 

रबी फसल कटाई के प्रशिक्षण 18 जनवरी से 

1615780457813089 0
File Photo

जालोर 16 जनवरी। जिले में रबी फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 18 जनवरी से निर्धारित कार्यक्रमानुसार जालोर, आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर में आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2022-23 का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रमानुसार  आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को जालोर व सायला तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण जालोर उपखण्ड मुख्यालय, आहोर व भाद्राजून तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 19 जनवरी को आहोर में, भीनमाल व बागोड़ा तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 20 जनवरी को भीनमाल में,  रानीवाड़ा व जसवन्तपुरा तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 23 जनवरी को रानीवाड़ा में तथा सांचौर व चितलवाना तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 24 जनवरी को सांचौर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक द्वारा दिया जायेगा।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण में जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगों, भू-अभिलेख निरीक्षक, सम्बन्धित कृषि विभाग के अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक एवं पंचायत समिति के प्रगति प्रसार अधिकारी तथा सांख्यिकीय सेवा के कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!