Home | राज्य | कोटा सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का 96वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित

कोटा सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का 96वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित

02 709 300x220

कोटा । डिजिटल डेस्क I 1 नवम्बर I कोटा सैण्ट्रल को-आपरेटिव बैंक का 96 वां वार्षिक अधिवेशन बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने बैंक की प्रगति एवं वित्तीय वर्ष 2021-2022 का वार्षिक प्रतिवेदन बैंक आमसभा व वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होने बैंक की विभिन्न आर्थिक गतिविधियों एवं भावी कार्य योजनाओं की जानकारी दी। वर्चुअल अधिवेशन में उन्होने बताया कि बैंक लगातार 6 वर्षों से शुद्ध लाभ में संचालित हो रहा है। वर्ष में बैंक ने संचित लाभ 3.07 करोड़ अर्जित किया है। बैंक प्रबंध निदेशक बंलविंदर सिंह गिल ने पूर्व निर्धारित एजेन्डावार निर्धारित विषयों पर प्रस्ताव वर्चुअल सभा के समक्ष रखें, जिन पर चर्चा की जाकर 54 करोड़ 60 लाख के बजट का अनुमोदन सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। इस मौके पर बैंक प्रबंध निदेशक श्री गिल ने बताया कि बैंक का श्रीनाथपुरम में नवीन प्रधान कार्यालय भवन के एक मंजिल का निर्माण कार्य पूर्ण होकर दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य जारी है, जो सम्भवतयाः फरवरी माह तक पूर्ण होने के पश्चात अगले वार्षिक अधिवेशन नए बैंक भवन में आयोजित किया जाएगा । वही, मोरबी गुजरात मे घटित दुखान्तिका में सैंकड़ों नागरिकों की मृत्यु हो जाने एवं इसी वर्ष बैंक की अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी पिंकी बैरवा के निधन हो जाने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

02 710 300x220
इस दौरान नाबार्ड DDM आर. पी. शर्मा, उप रजिस्ट्रार जी. पी. लड्ढा, नागरिक बैंक एम. डी. बीना बैरवा, ई.ओ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, अतिरिक्त ई.ओ. राजेश मीणा, मुख्य प्रबंधक हेमन्त सामरिया, वरिष्ठ प्रबंधक राजेन्द्र सिंह एवं शशि शेखर, इत्यादि अधिकारी एवं बैंक के सदस्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष आदि ने आमसभा में भाग लिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!