Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश में 273 कस्टम हायरिंग सेंटर्स खुलेगे, 8 लाख तक मिलेगा अनुदान

प्रदेश में 273 कस्टम हायरिंग सेंटर्स खुलेगे, 8 लाख तक मिलेगा अनुदान

sahkar bhawan 5427791 835x547 m 300x197
सबसे ज्यादा नागौर और अलवर में 27, श्रीगंगानगर, कोटा में 17 व जालोर में 12 केन्द्र खुलेंगे

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 11 नवम्बर I प्रदेश में किसानों को किराए पर खेती संबंधी यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों (जीएसएस) के माध्यम से 273 कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सहकारिता विभाग के पंजीयक ने स्वीकति जारी कर बताया कि बजट घोषणा 2022-23 की योजना राजस्थान कृषि व तकनीकी मशीन अन्तर्गत चिह्नित 273 जीएसएस के माध्यम कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों पर ट्रेक्टर मय आवश्यक कृषि यंत्रों की क्रय लागत का 80 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा नागौर और अलवर में 27, श्रीगंगानगर, कोटा व जालोर में 12 केन्द्र खुलेंगे

इस योजना के तहत नागौर, अलवर में 27, श्रीगंगानगर, कोटा में 17, डूंगरपुर में 16, जयपुर में 15, हनुमानगढ में 14, झुंझुंनू, जालोर में 12, सीकर में 11, अजमेर, जोधपुर, में 10, भीलवाड़ा में 9, धौलपुर,  बूंदी, दौसा, बीकानेर में 8, उदयपुर, चित्तौड़गढ, बांसवाड़ा में 6, करौली में 5, बारां, सिरोही में 4, सवाईमाधोपुर में 3, प्रतापगढ, पाली, जैसलमेर, चुरु में 2, भरतपुर, टोंक में एक-एक कस्टम हायरिंग केन्द्र खुलेंगे। जारी स्वीकृत के मुताबिक जालोर जिले में चान्दराई, रामा, मालगढ, भूति, आसाणा, उम्मेदाबाद, मालवाड़ा, देवड़ा, चौरा, डांगरा, थूर, सिकवाड़ा जीएसएस पर कस्टम हायरिंग केन्द्र खोले जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!