Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता सेवा के 18 अधिकारियों के हुए तबादले,

सहकारिता सेवा के 18 अधिकारियों के हुए तबादले,

… जयपुर में शुक्रवार को सहकारिता विभाग में तबादला का सिलसिला जारी रहा. विभाग में 18 अधिकारियों के तबादले किए गए संयुक्त शासन सचिव नारायण सिंह ने तबादला सूची जारी की विभाग की इन 22 दिनों में यह 5वीं तबादला सूची है. इसके पहले 30 जून को 23 अधिकारियों, 7 जुलाई को 42 अधिकारियों के तबादले किए गए थे.
742787 transfer 300x171
Transfers – Photo : Demo Image

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 22 जुलाई I प्रदेश के सहकारिता विभाग में तबादलों का दौर जारी है. एक बार फिर सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार से लेकर सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिये है. अधिकारियों के हुए तबादले के बाद अब कॉनफैड के प्रबध निदेशक के रिक्त पद पर श्री दिनेश कुमार संयुक्त रजिस्ट्रार को नियुक्त किया हैं । दिनेश कुमार जयपुर के प्रधान कार्यालय में संयुक्त रजिस्ट्रार (बैकिंग) के पर पर कार्यरत थे ।
विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक सुश्री पूनम भार्गव को केन्द्रीय सहकारी बैंक अजमेर, सुरेश मीणा को केन्द्रीय सहकारी बैंक बारां, जितेन्द्र कुमार को केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर, मदनलाल को केन्द्रीय सहकारी बैंक चुरु में रिक्त प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापन किया है। इसी प्रकार जयंत जयपाल को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बाड़मेर, मानजीलाल मीणा को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां दौसा, वही, मुकेश मोहन को विशेष लेखा परिक्षक सहकारी समितियां कोटा, शिव कुमार पेडिवाल को विशेष लेखा परिक्षक सहकारी समितियां हनुमानगढ, ओमप्रकाश विशेष लेखा परिक्षक सहकारी समितियां सीकर, रामनिवास मीणा विशेष लेखा परिक्षक सहकारी समितियां भरतपुर के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया है।

DocScanner Jul 22 2022 17 52 212x300
इसी तरह इन्द्रजा मीणा को आर. सी. डी. एफ. में संस्थागत विकास अधिकारी, सुश्री विभा खेतान को जयपुर डेयरी में संयुक्त रजिस्ट्रार, अभिषेक पुरोहित को उदयपुर की भुपाल हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी में अवसायक, जगदीश कुमार सूथार को सीसीबी जैसलमेर में अधिषासी अधिकारी, गंगाराम गोदारा को कुचामन व परबतसर क्रय-विक्रय सहकारी समिति का मुख्य व्यवस्थापक, प्रवीण कुमार कल्ला को अलवर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक का सचिव का कार्यभार सौंपा गया है.
वही, संजय गर्ग संयुक्त रजिस्ट्रार, श्रीमति गुजंन चौबे संयुक्त रजिस्ट्रार, सी. एस. बुनकर उप रजिस्ट्रार, वेद प्रकाश सैनी उप रजिस्ट्रार, श्रीमति ऋतु सपरा उप रजिस्ट्रार, ताराचंद बलाई सहायक रजिस्ट्रार को आदेशों की प्रतिक्षा तक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जयपुर में उपस्थिती देने के निर्देश दिये गये है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!