Home | cooperative | जोधपुर | सहकारी समिति से 16 किसानों को मिलता है फसली ऋण

सहकारी समिति से 16 किसानों को मिलता है फसली ऋण

02 962
File Photo

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 21 मई I एक तरफ सरकार किसानों को अल्पकालीन ऋण देने का दावा करती है। वहीं जोधपुर सीसीबी फलौदी शाखा कार्यक्षेत्र की खीचन ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) में केवल 16 किसान सदस्यों को ही अल्पकालीन फसली ऋण दिया जा रहा है। जबकि 2018 की कर्जमाफी में 53 किसान सदस्यों का तथा 2019 की कर्जमाफी में 51 किसान सदस्यों का कर्ज माफ किया गया था । सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने बताया कि समिति व्यवस्थापक की मनमर्जी से समिति कार्यक्षेत्र के किसान सदस्यों को कृषि कार्या के लिए अल्पकालीन फसली ऋण नहीं मिल रहा है।

02 963
वही, सहकारिता विभाग व सीसीबी अधिकारियों की सह पर व्यवस्थापक की मनमानी के चलते किसान कर्ज के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं बैंक शाखा के चक्कर काटने को मजबूर है। लेकिन उनको खीचन समिति स्तर पर ऋण नहीं दिया जा रहा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!