Home | cooperative | सिरोही | सिरोही में 100वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया

सिरोही में 100वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया

download 76 300x137
सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह आयोजित

सिरोही, 04 जुलाई। सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक में 100वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर प्रधान कार्यालय में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में बैंक के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह चारण ने बताया कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की थीम‘‘सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है‘‘ है। सिरोही जिले में 82 पैैक्स/लेम्पस कार्यरत है जो ग्रामीण क्षे़त्र में कृषि उत्पाद में वृद्धि करने के लिये वित्त पोषण एवं इनपुट के अंतर्गत खाद, बीज, पेस्टी साइड इत्यादि के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में किसानों एवं ग्रामीण जनता के लिए एक बेहतर दुनिया के निर्माण में प्रयासरत है। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के आयोजन में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कुमारी दीपिका सोनी, प्रबंधक सुरेश रावल, अविनाश अग्रवाल, महेन्द्र कुमार, राजेन्द्रसिंह, मंयक कुमार शर्मा, हितेश महेरा, राकेश नागर, हरीश चैधरी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!