Home | cooperative | जालोर | कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान भ्रामक व नकारात्मक खबरों की निगरानी के लिये समिति का गठन

कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान भ्रामक व नकारात्मक खबरों की निगरानी के लिये समिति का गठन

WhatsApp 2BImage 2B2021 01 15 2Bat 2B7.04.18 2BPM 300x200

 

 

जालोर, 15 जनवरी। कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के दौरान  भ्रामक व नकारात्क खबरों पर निगरानी के लिये जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

 जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में शीघ्र आरम्भ किये जाने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के दौरान जिले में सकारात्मक वातावरण तैयार करने तथा सोशल मीडिया, समाचार पत्र , रेडियों व टीवी न्यूज पर प्रसारित भ्रामक व नकारात्क खबरों व संदेशों पर निगरानी रखते हुये तुरंत प्रभाव से सही तथ्यात्मक स्थिति की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिये जिला  स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उपखण्ड अधिकारी  एवं कार्यवाहक जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी जालोर चम्पालाल जीनगर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. देवल एवं आरसीएचओ डॉ. रमाशंकर भारती को नियुक्त किया गया है।

Kom meer te weten over De perfecte dosering voor vrijmakingen? en gebruik het!

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!