Home | cooperative | जोधपुर | 18 सहकारी समितियों में बनेंगे गोदाम

18 सहकारी समितियों में बनेंगे गोदाम

  • 12 लाख रुपए का मिलेगा अनुदान
  • भंडारण क्षमता में होगी बढ़ोतरी

जोधपुर 1 अप्रैल 2021 । राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (National Agricultural Development Plan) के तहत भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए जोधपुर खण्ङ की 18 ग्राम सेवा सहकारी समिति में 100 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम स्वीकृत किए हैं। सहकारिता विभाग (Cooperative Department) हर गोदाम निर्माण के लिए 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगा। जो शत-प्रतिशत अनुदान के रूप में होगी। ग्राम सेवा सहकारी समिति इस अनुदान से गोदाम निर्माण के साथ कार्यालय भवन का निर्माण भी करवाएगा। इसके बाद भी यदि अनुदान में से मिली राशि शेष् रहती है तो उससे समिति परिसर की चारदीवारी का निर्माण करवाया जा सकेगा।

कहॉ कितने गौदाम


सहकारिता विभाग ने जालोर जिले की सात ग्राम सेवा सहकारी समिति पावटा, भूति, भोरड़ा, बाला, मालगढ, निम्बला, घाणा मे सिरोही जिले की दो ग्राम सेवा सहकारी समिति वलदरा, मण्डिया में पाली जिले की छः ग्राम सेवा सहकारी समिति लौटोती, टुकड़ा, मोहराई, बांजाकुड़ी, संगावास, निम्बेड़ा कलां में बाड़मेर जिले की तीन ग्राम सेवा सहकारी समिति माधासर,बायतू भोपजी, बायतू भीमजी में गोदाम स्वीकृत किए हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!