Home | cooperative | जयपुर | आहोर विधानसभा क्षेत्र में मापदण्ड पूर्ण नही करने पर अभी नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव नहीं — स्वायत्त शासन मंत्री

आहोर विधानसभा क्षेत्र में मापदण्ड पूर्ण नही करने पर अभी नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव नहीं — स्वायत्त शासन मंत्री

जयपुर,14 सितंबर। स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में नगरपालिका बनाए जाने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
श्री धारीवाल ने प्रश्नकाल में विधायक श्री छगनसिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र आहोर में केवल आहोर नगर पालिका बनाये जाने के मापदण्ड् पूर्ण करता है, बागरा और सियाणा मापदण्डं पूर्ण नहीं करने के कारण नगर पालिका बनाने के योग्यर नहीं हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!