Home | cooperative | राज्य | ग्राम पंचायत रानीवाड़ा के सरपंच, उपसरपंच व निर्वाचित वार्ड पंचों को नवगठित नगरपालिका में क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्य समझा जायेगा

ग्राम पंचायत रानीवाड़ा के सरपंच, उपसरपंच व निर्वाचित वार्ड पंचों को नवगठित नगरपालिका में क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्य समझा जायेगा

whatsapp image 2022 03 03 at 63406 pm 1646312745 300x204
जालोर 24 जून। स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार जालोर जिले की रानीवाड़ा ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं निर्वाचित वार्ड पंचों को नवगठित नगरपालिका रानीवाड़ा में क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्य समझा जायेगा।
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 43 के क्रम में 1 जून, 2021 को विभागीय अधिसूचना को दृष्टिगत रखते हुए जिले की ग्राम पंचायत रानीवाड़ा के निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं निर्वाचित वार्ड पंचों को नवगठित नगरपालिका रानीवाड़ा में क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्य समझा जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!