Home | cooperative | जयपुर | ग्राम पंचायत से जुड़ी शिकायत की एक माह में कराई जायेगी जांच -ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री

ग्राम पंचायत से जुड़ी शिकायत की एक माह में कराई जायेगी जांच -ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री

  • समय पर हो रहे हैं ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के कार्य
WhatsApp Image 2022 03 02 at 6.36.35 PM 300x168
प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री रमेश चन्द मीणा 

जयपुर, 2 मार्च।  ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री रमेश चन्द मीणा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि अनूपगढ़ पंचायत समिति में 14.51 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में से 6.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि घड़साना पंचायत समिति में करीब 23 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में से करीब 10 करोड़ 3 लाख रुपये  व्यय हो चुके हैं। श्री मीणा ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के कार्य समय पर हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाली एजेंसियां अलग-अलग होती हैं और संवेदकों का चयन तय प्रक्रिया से किया जाता है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी ग्राम पंचायत से जुड़ा कोई मामला है तो उसकी जांच करवा ली जाएगी और एक माह में सक्षम स्तर से जांच के बाद यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने विधायक श्रीमती संतोष के मूल प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार द्वारा जनवरी, 2020 से दिसम्बकर, 2021 तक श्रीगंगानगर जिला परिषद में विकास कार्यों हेतु आवंटित किये गये बजट का योजनावार विवरण के साथ ही विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ की पंचायत समिति अनूपगढ एवं घडसाना में इस अवधि में आवंटित बजट एवं व्यय का योजनावार, कार्यवार, पंचायत समितिवार एवं ग्राम पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!