Home राज्य निरीक्षक सुमेरसिह के पुनः जालोर मे स्थानांतरण पर उभरे असंतोष के स्वर !

निरीक्षक सुमेरसिह के पुनः जालोर मे स्थानांतरण पर उभरे असंतोष के स्वर !

जालोर ! 29 सितम्बर ! डिजिटल डेस्क ! सहकारिता विभाग के निरीक्षक सुमेरसिह का उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर में पुनः भीलवाङा जिले से स्थानांतरण होने पर सहकारी आंदोलन से जुडे जिलेवासियो मे असंतोष के स्वर उभरे है ! सहकारिता आंदोलन से जुडे जिलेवासियो का कहना है कि पूर्व मे निरीक्षक सुमेरसिह जिले में कार्यकाल बिता चुके है ! पुर्व कार्यकाल मे निरीक्षक सुमेरसिह ने नई पैक्स गठन के समय भाई-भतीजा वाद अपनाकर नवीन गठन होने वाली पैक्स मे भी परेशानी का कारण बनते रहे, वही नाम नही छापने की शर्त पर जिले के सहकारिता के सुत्रो ने बताया कि जिले मे हम ऐसे भाई-भतीजा वाद वाले निरीक्षक को पदस्थापित नही होने देना चाहते हैं फिर भी सत्ताधारी नेताओ के संरक्षण के सहारे निरीक्षक सुमेरसिह जालोर जिले से मोह छोङ नही पा रहे है ! वही ज्ञातव्य रहे जिले के सहकारिता विभाग के D.R. & S.A. कार्यालय मे दस सालो एक जगह जमे निरीक्षक-ऑडिटर ऋषभ मरङिया, महेन्द्रसिह भाटी व करीबन पांच सालो से किशोरसिह राजपुरोहित, हिगलाजदान का जालोर जिले से बाहर अन्यत्र तबादला नही होना भी एक विचारणीय विषय बना हुआ है————क्रमश

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!