Home राज्य पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग, वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग, वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जालोर 23 जुलाई (बगसिंह राजपुरोहित) जिले के निकटवर्ती कस्बे बागरा मे गुरुवार को बागरा -डुडसी मार्ग पर स्थित वडवेशी माताजी मंदिर एवं जुंझारजी मंदिर परिसर मे विभिन्न किस्म के 15 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी नैनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । पेडो को लगाने मात्र से हमारे उद्देश्य की पूर्ति नही हो सकती बल्कि हमे पेड़-पौधो कि हमारे बच्चो की तरह लालन पालन करना अति आवश्यक है । भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा के मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पेड पौधे हमारी धरती का श्रंगार है । पृथ्वी पर बढते तापमान एवम बिगडती परिस्थितियो को ध्यान मे रखते हुए वृक्षारोपण करना जरुरी है। जहां तक संभव हो प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन मे एक-एक वृक्ष तो अवश्य लगाना चाहिये तथा धरती पर घटते पेडो कि वजह से दुषित हो रहे वातावरण को देखते हुए प्रकृति को बचाए रखने के लिए पेड लगाना जरुरी है ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!