Home राज्य शिविर के लाभार्थियों ने सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी

शिविर के लाभार्थियों ने सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी

जालोर 2 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में आने वाले नागरिकों के लिए प्रत्येक शिविर में सेल्फी पाइंट लगाया गया है जिसमें आमजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो के साथ सेल्फी लेकर दिये गए क्यूआर कोड को सोशल मीडिया पर टेग एवं अपलोड कर सकेंगे।
‘‘आज मेरा काम हुआ मैं खुश हूं’’ टैगलाइन वाले ये सैल्फी पॉइंट पर शिविरों में लाभान्वित होने वाले कृषक व आमजन अपनी सेल्फी खिंचवाएंगे। इसके साथ शिविरों के जन घोषणा पत्र, सुजस एवं योजनाओं के फोल्डर के रूप में राजस्थान सरकार की योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!