
जालोर 21 जुलाई। जिला कलक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार सांचौर उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चारण ने स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चारण ने पीएचसी हाडेचा व सब सेन्टर आमली का निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाईयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य केन्द्रों पर चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन की प्रगति जांच के साथ ही वार्डों का निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।


