-
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
-
कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर जयन्ती मनाई।
सांचौर 20 अगस्त 2021 । : शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सांचौर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर जयन्ती मनाई गई । कांग्रेस कार्यालय कचहरी के सामने आगे चौक पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारत में 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थें। भारत में सूचना प्रोधौगिकी राजीव गांधी की देन हैं।
इस अवसर पर सांचौर के पूर्व प्रधान डॉ शमशेर अली व चितलवाना प्रधान प्रतिनिधि हिन्दुसिंह दुठवा, हिराराम देवासी उपचेयरमैन नगरपालिका सांचौर, छगनलाल मेघवाल, केवलचन्द सेठिया, प्रवीण राणा, अमीतखॉ, रमेश मेघवाल, जगदीश विश्नोई, भागीरथ जटिया, दिलीप जटिया, रमेश बाबर, कान्तिलाल महेश्वरी, सुरेश महेश्वरी, सांवलाराम हरिजन, श्रवण कुमार सोनी, भंवराराम मेघवाल, चतराराम जीनगर, वारिश नट, दिनेश पुरोहित, दिनेश विश्नोई, प्रवीण वैष्णव, किशन तुशावड़ा, मनोहरसिंह, अशोक खोड़ दुठवा सरपंच, शाहिद मोहम्मद, नगरपालिका पार्षद, जाखल पूर्व सरंपच रामातवार विश्नोई, थानाराम मेघवाल पहाड़पुरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।


