Home राज्य उचित मूल्य दुकानों पर राज ब्राण्ड चाय एवं रिफाइण्ड आयोडाइज्ड नमक मिलेगा

उचित मूल्य दुकानों पर राज ब्राण्ड चाय एवं रिफाइण्ड आयोडाइज्ड नमक मिलेगा

जालोर 6 अक्टूबर। राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जिले की उचित मूल्य दुकानों पर उचित मूल्य एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण राज ब्राण्ड चाय एवं रिफाइण्ड आयोडाइज्ड नमक उपलब्ध करवाया जायेगा।
नागरिक आपूर्ति जालोर के प्रबंधक तुलसी खजोतिया ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों पर पर राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उचित मूल्य एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण राज ब्राण्ड चाय एवं रिफाइण्ड आयोडाइज्ड नमक उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। उचित मूल्य दुकानों पर राज चाय का 250 ग्राम का पैक 50 रूपये में उपलब्ध है जिसे कोई भी आम नागरिक बिना राशन कार्ड के खरीद सकता है। राज नमक भी शीघ्र ही इन दुकानों पर उपलब्ध होगा जिसके 1 किलो ग्राम पैकेट की दर 10 रूपये निर्धारित की गई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!