Home राज्य पंजाब नेशनल बैंक ने जिला अस्पताल में भेंट की व्हीलचेयर

पंजाब नेशनल बैंक ने जिला अस्पताल में भेंट की व्हीलचेयर

जालोर 2 जून। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जिला अस्पताल जालोर को व्हीलचेयर भेंट की गई।
पीएनबी के जोधपुर मंडल प्रमुख राजीव महाजन ने बताया कि पीएनबी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था रही है और वर्तमान में कोरोना महामारी के समय आमजन की सहायता के लिए बैंक द्वारा जोधपुर मंडल में कुल 8 व्हीलचेयर भेंट किए गए है। उन्होने चिकित्सकों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी से प्रभावी रूप से निपटने में चिकित्सकों द्वारा किए गए अथक प्रयासों के लिए हम सभी उनके आभारी है। 
इस अवसर पर बैंक के शिवाजी नगर के शाखा प्रमुख मदन पूनिया व सिटी सेंटर शाखा के अर्जुन सिंह नरूका, पीएमओ डॉ.एस.पी.शर्मा, एलडीएम राजेन्द्र स्वामी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!