Home राज्य मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित

जालोर 27 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर जिले में सांचौर नगरपालिका आम चुनाव-2021 के लिए मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सांचौर नगरपालिका आम चुनाव-2021 के घोषित कार्यक्रमानुसार मतदान दिवस 28 जनवरी (गुरूवार) को सांचौर नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा, उन मतदान क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!