
जालोर 16 अप्रेल। राज्य के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना 18 अप्रेल, सोमवार को जालोर में एम.बी.सी. वर्ग के साथ जनसुनवाई करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष व नदबई (भरतपुर) विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना 18 अप्रेल, सोमवार को प्रातः 11 बजे पिण्डवाडा (सिरोही) से रवाना होकर दोपहर 1 बजे जालोर पहुँचेंगे जहाँ वे भीनमाल रोड़ स्थित देवनारायण मंदिर में एम.बी.सी.वर्ग के साथ जनसुनवाई करेंगे तत्पश्चात् वहाँ से दोपहर 2 बजे बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।


